Qurbani Ka Janvar Chori Ho Jaye Ya Gum Ho Jaye / कु़र्बानी का जानवर चोरी हो जाए या गुम हो जाए

Qurbani Ka Janvar Chori Ho Jaye Ya Gum Ho Jaye / कु़र्बानी का जानवर चोरी हो जाए या गुम हो जाए

Qurbani Ke Masaile Aap Yaha Dekh Sakhte Hen



सवाल

अस्सलामुअलैकुम व रहमतुल्लाही व बरकातुहू
क्या फरमाते है उलमाए इकराम व मुफ्तियाने इजा़म इस मस्अला के बारे में। अगर किसी शख्स ने बकरे को खरीदा कुर्बानी करने के लिये ओर वोह बकरा चोरी हो गया या मर गया अब उसके पास इतनी इस्तताअत भी नही हे कि वो दूसरा बकरा खरीद सके तो क्या ऐसा, शख्स जिसका बकरा चोरी हुआ या मर गया वोह शख्स कुर्बानी से बरी होगा या ऐसे शख्स को क़र्ज़ लेकर कु़र्बानी करनी होगी इसके बारे में तहकी़क़ इनायत फरमाऐं ऐने करम होगा।


जवाब

वालैकुम अस्सलालाम व रहमतुल्लाही व  बरकातुहू

सुरते मस्ऊला में अगर शख्स मज़कूर फकी़र है तो उस से कुर्बानी साकित हो जाऐगी , अगर ग़नी है तो उसपर दूसरा जानवर खरीद कर कु़र्बानी करना वाजिब होगा

لو اشتریٰ شاۃ للاضحیۃ وہومعسر ثم ضلت فلا شیء علیہ ولا یجب علیہ شیء آخر
(بدائع الصنائع زکریا ۴؍۲۰۰،)


सदरुश्शरीआ अलैहिर्रहमा फरमाते हैं कुर्बानी का जानवर मर गया तो गनी पर लाजिम है दूसरे जानवर की कुर्बानी करे , ओर फकी़र के जिम्मा दूसरा जानवर वाजिब नही और अगर कुर्बानी का जानवर गुम हो गया या चोरी हो गया ओर उसकी जगह दूसरा जानवर खरीद लिया ओर अब वोह जानवर मिल गया तो गनी को इख्तियार है दोनो में जिस एक (1) को चाहे कुर्बानी करे ओर फकी़र पर वाजिब है कि दोनों की कुर्बानियां करे , मगर ग़नी ने अगर पहले जानवर की कुर्बानी की तो अगर चै उसकी की़मत दूसरे से कम हो कोयी हरज नहीं ओर अगर दूसरे की कुर्बानी की ओर उसकी की़मत पहले से कम है तो जितनी कमी है उतनी रक़म सदका़ करे हाँ अगर पहले को भी कुर्बान कर दिया तो अब वोह तसद्दुक़ वाजिब न रहा

’’ردالمحتار‘‘،کتاب الأضحیۃ،ج۹،ص۵۳۹ (بہار شریعت ج ١ح ١٥ قربانی کے جانور کا بیان مسئلہ نمبر ١٢) 

मजी़द दुर्रे मुख्तार में है »›

لوماتت فعلی الغنی غیرھا الا الفقیر،ولو ضلت او سرقت فشری اخرٰی فظہرت فعلی الغنی احدھما و علی الفقیر کلامہا
(درمختار کتاب الاضحیۃ مطبع مجتبائی دہلی ۲ /۲۳۳)

अगर मर जाए तो गनी पर दूसरी वाजिब है फकी़र पर नहीं, ओर अगर गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो दूसरी खरीदी ओर पहली मिल गयी तो ग़नी पर एक ही कु़र्बानी लाजिम होगी जबकी फकी़र पर दोनों की कुर्बानी वाजिब होगी।

 (ماخوذ از فتاویٰ رضویہ ج ٢٠ ص ٤٥٤ )


      वल्लाहु आलमु बिस्सवाब

Tags Qurbani Ka Byan Qurbani Ke Masaile Qurbani Ka Tariqa Eid Ka Bayan

आपकी दुआओं का मुंतजिर मो० उसमान आशिकी

Rasul Panah Lakhimpur Kheri Up India

Mangal / 5 / July / 2022
Previous
Next Post »
Comments

Comment inbox
EmoticonEmoticon